Top News

जमीनी विवाद में संघर्ष, महिला गम्भीर

सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव निहालपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षो में लाठी डंडो के साथ पथराव व फायरिग भी हुई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है।
गांव निहालपुर निवासी नेम सिंह पुत्र जिलेदार व गिर्राज पुत्र कप्तान सिंह में जमीन को लेकर आज विवाद हो गया। दोनों पक्षो  में लाठी डंडो के साथ साथ पथराव व फायरिग भी हुई। जिसमे प्रभा देवी घायल हो गई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षो से तीन लोगो को अपनी हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने घायल महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने