Top News

मधुगढी में बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों पर आरोप

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मधुगढी में एक बंद मकान से अज्ञात चोर घर के ताले चटकाकर कीमती जेवरात नगदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गये तथा पीडित उक्त घटना का आरोप अपने पडोसियों पर लगा रहा है।
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु मधुगढी निवासी जाहिद पुत्र साबिर ने दी तहरीर में कहा गया है कि वह 20 दिन पूर्व अपने किसी काम से बाहर गया था और वह अपनी पत्नी व बच्चों को अपनी ससुराल में छोड गया था तथा घर पर ताला लगा था इसी बीत अज्ञात लोगों ने घर के ताले चटकाकर घर में से सोने चांदी के जेवरात, नगदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गये।
तहरीर में कहा गया है कि घटना की आज लौटने पर पता चली है तथा उसके पडोसी उससे रंजिश मानते हैं और उसे शक है कि उक्त घटना को उक्त लोगों ने ही अंजाम दिया है। वह टेलरिंग का काम करता है। पीडित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने