Top News

सिकंदराराव में चोर मस्त, पुलिस पस्त

सिकंदराराव। कस्बा में बाइक चोर मस्त हैं और पुलिस पस्त है। बाइक चोर निरन्तर बाइक चोरी की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। बाइक चोरों ने फिर एक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कस्बा के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी निवासी ओमकार सिंह पुत्र रमेश चंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी जिसको अज्ञात चोर मौका पाकर चोरी कर ले गए।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने