Top News

चेयरमैन के पद को लेकर कस्बा हसायन में तरह तरह की चर्चाऐ

हसायन। कस्बा में हाल ही में हुए निकाय चुनाव  के दौरान हुई धांधली की सपा प्रत्याशी मधु धनगर पत्नी पप्पू बघेल सर्राफ ने भाजपा के चेयरमैन को लेकर न्यायायिक बिभाग से शिकायत की हैं।सपा प्रत्याशी व उनके पति द्वारा की गई शिकायत के बाद कस्बा में तरह तरह की चर्चाऐ व्याप्त हो गई हैं।वही नगर निकाय में भाजपा के चेयरमैन को लेकर अफवाहो का बाजार काफी गर्म हैं।सपा प्रत्याशी के पति द्वारा की गई शिकायत कें आधार पर निकाय चुनाव से संबधित नोटिस कस्बा में इन दिनों चर्चा का बिषय बने हुए हैं।इस मामलें में सपा प्रत्याशी मधु धनगर के पति पप्पू बघेल सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा में भाजपा प्रत्याशी ने दबंगई,लालच व अबैध तरीके से दो सौ-ढाई सौ बोट का घपला करने का आरोप लगाते हुए न्यायायिक बिभाग से शिकायत की गई है।पप्पू बघेल सर्राफ ने कहा कि न्यायायिक बिभाग से चुनाव में हुई गडबडी पर पूराी कार्यवाही होने का उन्हे पूर्ण बिश्वास हैं।पप्पू बघेल सर्राफ का कहना है कि न्यायायिक प्रक्रिया की कार्यवाही अगर सही रही तो उनकी हर हाल में जीत होगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने