हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरेरा में गुरूवार की रात्रि को अज्ञात चोरों भाजपा नेता के घर में छत के रास्ते घर में घुसकर बैंक से निकाले गए 42.5 हजार रूपए की नकदी चोरी कर ले गए हैं।जानकारी के अनुसार भाजपा नेता बिनीत कौशिक ने गुरूवार को एक बैंक से अपने खातें से 50 हजार रूपए की नकदी निकालकर लाए थे।भाजपा नेता बिनीत कौशिक ने बताया कि उन्होने कुछ रूपए अपने किसी कार्य से खर्च भी कर लिए थे।शेष बचे 42.5 हजार रूपए की नकदी को उन्होने घर के अन्दर रख दिया।बिजली न आने के कारण भाजपा नेता अपने घर पर परिवार के साथ जल्दी सो गए। गुरूवार की रात्रि को अज्ञात चोरों नंे छत के रास्तें घर में घुसकर 42.5 हजार रूपए की नकदी चोरी कर ले गए।रात्रि को जब भाजपा नेता बिनीत कौशिक की पत्नी की जब आंख खुली तो घर के अन्दर का नजारा देख रात्रि में ही घर में चोरी की घटना होने पर चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया।
भाजपा नेता के घर में घुसकर 42.5 हजार की नगदी चोरी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।