सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर विधुत विभाग की टीम ने छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। कोतवाली में अवर अभियंताओ ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। अवर अभियंता राहुल चैहान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी टीम के साथ कस्बा पुरदिलनगर के मौहल्ला सोरों गेट पर छापेमार कार्यवाही करते हुए प्रवीण कुमार को एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा है। वही अवर अभियंता सियाराम ने गांव चांदनपुरा में अपनी टीम के साथ छापेमारी करते हुए रन सिंह, जयपाल, अमोल, रम्मन खां व रक्षपाल को एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाया है।
कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।