सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामई निवासी तीन किसानों के बुर्जी बिटोरो में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँची दमकल ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया है। गांव बरामई निवासी राम गोपाल पुत्र उल्फत सिंह, काली चरन पुत्र पन्नालाल व विजेंद्र पुत्र रामगोपाल के बुर्जी बिटोरो में आज अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना से गांव में भारी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर उसे बुझाया गया। आग से किसानों के बुर्जी बिटोरे जल कर राख हो गए। घटना से किसानों का हजारों रुपए की क्षति हुई है।
3 किसानों की बुर्जी बिटोरे में लगी आग
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।