Top News

भैंस लेने आए युवक के साथ मारपीट कर छीने रूपए

हाथरस/हसायन। कोतवाली क्षेत्रके गांव मथुरापुर में  अपने ममेरे ससुर से उधारी के पैसे दस हजार रूपए मांगने आए दामाद को काफी भारी पड गया। ममेरे ससुर ने दामाद के साथ मारपीट करते हुए उसके पैसे व मोबाइल भी छीन लिए।इस मामलें में पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सूबेदार पुत्र सरनाम सिंह निवासी बरई शाहपुर कोतवाली सिकन्दराराव ने अपनी पत्नी के मामा को कुछ माह पहले दस हजार रूपए उधार दे दिए थे। बताते है कि सूबेदार ने अने ममेरे ससुर से दस हजार रूपए उधार मांगे तो सूबेदार के ममेरें ससुर ने घर पर आकर पैसों के बदले भैस ले जाने की बात कहकर पन्द्रह हजार रूपए लेकर आने की बात कही तो सूबेदार अपने एक अन्य साथी के साथ  गांव मथुरापुर पहुंच गया। बताते है कि इसी दौरान सूबेदार की अपने ममेंरे ससुर से गाली गलौज मारपीट हो गई।इस दौरान सूबेदार ने डायल 100 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो को हिरासत में ले लिया।इस दौरान सूबेदार का कहना था कि उसके ममेंरे ससुर ने उसकी नकदी व मोबाइल भी छीन लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने