हाथरस/हसायन। जरेरा पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव नगला कोरिया में दो पक्षों में शराब पीकर गाली गलौज दिए जाने पर झगडा हो गया। इस दौरान ओर से ग्रामीणों में जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार जितेन्द्र पुत्र अखिलेश कुमार अपने घर पर बैंठा हुआ था तभी गांव के कुछ लोग शराब पीकर उसके घर के सामने खडे होकर गाली गलौज करने लगे।तो जितेन्द्र सिंह ने शराबियों का बिरोध किया तो शराबी पक्ष के लोगों नें गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली। इस दौरान दोनो ओर से लाठी डंडे चलने लगे।तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
नगला कोरिया में दो पक्षों में मारपीट, चार हिरासत मे
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।