हाथरस/हसायन। सलेमपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव नगरिया पटटी देबरी में एक दिव्यांग युवक जुआ खेल रहे अपने भाई को बुलाने के लिए गया तो गांव के ही कुछ जुआरी युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली। दिव्यांग युवक कोतवाली में अपनी रिपोर्ट लिखाने के लिए पिछले तीन दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रहा हैं।मगर कोतवाली में तैनात किसी भी पुलिस कर्मी व दरोगा ने दिव्यांग की रिपोर्ट लिखना मुनासिंब नही समझा।जानकारी के अनुसार बाहिद अली निवासी नगरिया पटटी देबरी दो दिन पूर्व शुक्रबार को गांव में जुआ खेल रहे अपने छोटे भाई को बुलाने के लिए गया तो गांव के ही कुछ जुआरी युवकों ने दिव्यांग बाहिद के साथ मारपीट कर डाली।दिव्यांग बाहिद अली कोतवाली में तीन दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा हैं।मगर पुलिस ने रबिवार को भी उसकी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय सलेमपुर पुलिस चैकी के लिए रवाना कर दिया।
जुआ खेल रहे भाई को बुलाने गए दिव्यांग को जुआरियों ने पीटा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।