Top News

वाष्र्णेय यूथ आर्गनाइजेशन ने वाष्र्णेय समाज की ओर से पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का किया सम्मान

हाथरस। वाष्र्णेय यूथ आर्गनाइजेशन ने वाष्र्णेय समाज की ओर से मैण्डू रोड स्थित गोपाल धाम में सम्मान समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा तथा विजयी सभासद पवन गुप्ता व हिमांशु वाष्र्णेय को माल्यार्पण कर प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। सम्मान करने वालों में वाष्र्णेय यूथ आर्गनाइजेशन के रूपेश गुप्ता, डा. कुनाल वाष्र्णेय, आकाश दीप वाष्र्णेय, कार्तिक वाष्र्णेय, सुमित वाष्र्णेय,  नितिन वाष्र्णेय, योगेश वाष्र्णेय सहपऊ वाले, शेखर वाष्र्णेय आदि शामिल थे।
वाष्र्णेय समाज के वरिष्ठ नेता मदन मोहन अपना वालों ने कहा कि यूथ आर्गनाइजेशन ने समाज की तरफ से       पालिकाध्यक्ष के सम्मान समारोह का आयेाजन कर बहुत ही प्रसंशसनीय कार्य किया है। भाजपा के नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सर्व समाज के सहयोग से विजयी हुये हैं। जिसमें वाष्र्णेय समाज के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समारोह की अध्यक्षता करते हुये प्रवीन वाष्र्णेय ने कार्यक्रम के भव्य व सफल आयोजन पर आर्गनाइजेशन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि वाष्र्णेय समाज ने चुनाव जीतने से पहले जो अपनी  जो मांगें रखी थीं उनमें श्री अक्रूर जी महाराज प्रतिमा शहर के अन्दर स्थापित करवाना तथा अक्रूर इण्टर कालेज के नवल नगर स्थित क्रीड़ा स्थल को मुक्त कराना। जिन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा।
सम्मान समारोह में अनिल वाष्र्णेय तेल वाले, शैलेन्द्र सर्राफ, डा. सुरेशचन्द्र वाष्र्णेय, डा. इन्द्र वाष्र्णेय, डा. राहुल वाष्र्णेय, ललित सर्राफ, हरीशंकर वाष्र्णेय, रूपकिशोर जीके, मनोज वाष्र्णेय, रामकुमार वाष्र्णेय एड., सतीशचन्द्र वाष्र्णेय, सुभाष कातिब, ललतेश गुप्ता, नवीन वाष्र्णेय, निखिल वाष्र्णेय, निशांत वाष्र्णेय, चन्दन वाष्र्णेय, मयंक वाष्र्णेय, योगेश वाष्र्णेय शानू, राहुल वाष्र्णेय, वंशी वाष्र्णेय, बांकेबिहारी वाष्र्णेय, मनीष वाष्र्णेय, लोकेश वाष्र्णेय, गौरव वाष्र्णेय, सोनू वाष्र्णेय, दिव्यांशु वाष्र्णेय, राजीव चैधरी, हरीमोहन गुप्ता, अमित वाष्र्णेय एलआईसी, सौरभ वाष्र्णेय, प्रभात वाष्र्णेय, धनेश वाष्र्णेय, प्रभूदयाल वाष्र्णेय, सचिन वाष्र्णेय, हिमांशु वाष्र्णेय, विपुल वाष्र्णेय, तुषार वाष्र्णेय आदि ने स्वागत किया। सफल संचालन अतुल आंधीवाल एड. व शेखर वाष्र्णेय ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने