Top News

तालाब चैराहा पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा व नामकरण की मांग

हाथरस। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शहर के प्रमुख चैराहा तालाब चैराहा पर युवाओं के आदर्श व प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा लगवाये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा को सौंपा गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणाश्रोत व आदर्श हैं और स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा तालाब चैराहा पर लगवायी जाये और चैराहे का नाम भी उन्हीं के नाम से नामकरण किया जाये। ज्ञापन में कहा गया है कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती है और जयंती से पहले ही उक्त कार्य को कराया जाये।
ज्ञापन देने वालों में जिला संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, एसएफडी प्रमुख ललित चैधरी, दिव्य भारद्वाज, अमरेन्द्र शाह, सौरभ शर्मा, अंशुल भारद्वाज, अंकित माथुर, अविशेष शर्मा, रूपेश शर्मा, यश शर्मा, जयंत, दीपक शर्मा, वरूण अग्रवाल, हिमांशु फौजदार आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने