हसायन। बिकास खंड क्षेत्र के गांव बसई में छह बर्ष पूर्व सूबे के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामबीर उपाध्याय द्वारा गांव बघराया में ब्लाक क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बिद्युत उपकेन्द्र बनवाए जाने के लिए कार्यक्रम का शिलान्यास कर शुभारंभ किया था।मगर बसपा की सरकार जाने के बाद आज तक गांव बसई में बिजलीघर अभी तक नही बन सका।वही मंगलवार को बसई के बीडीसी सदस्य संजय कुमार जाटव उर्फ डीएम ने लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्री कांत शर्मा को बसई में छह वर्ष बाद भी प्रस्ताबित बिजलीघर न बनने के बारें में जानकारी देते हुए बीडीसी सदस्य संजय कुमार जाटव उर्फ डीएम ने ऊर्जामंत्री से बिजलीघर बनवाए जाने की मांग करते हुए कहा कि गांव में बिजलीघर बनवाए जाने के लिए शासन द्वारा चिन्हंत की गई जमीन भी अभी तक खाली पडी हुई।बीडीसी सदस्य संजय कुमार जाटव ने ऊर्जामंत्री को एक शिकायती पत्र देते हुए कहा कि अगर गांव में बिजलीघर बनवाया गया तो आसपास के 16 गांव की जनता को काफी फायदा मिलेगा।ऊर्जामंत्री श्री कांत शर्मा ने जल्द ही गांव में बिद्युत अधिकारी भेजकर गांव की भूमि का सर्वे कराकर बिजलीघर का निर्माण कराए जाने की बात कही।
बसई में बिजलीघर बनवाए जाने के लिए ऊर्जामंत्री से मिला बीडीसी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।