- बिखरी छठा , 5 दिन चलेगा आयोजन
हाथरस। जनकल्याणर्थ हेतु आज से शहर के आवास विकास कालौनी में मां भगवती का विशाल शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन प्रारम्भ हो गया है तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहूतियों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है तथा विप्रो के मंत्रोच्चारण की ध्वनि से अलौकिक छठा बिखर रही है।
प्रमुख युवा समाजसेवी एवं उद्यमी अनुरोध शर्मा द्वारा जनकल्यार्थ हेतु 5 दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन आवास विकास कालौनी में सेक्टर 2 में किया गया है तथा श्री शतचण्डी महायज्ञ का आज से विधि विधान पूर्वक मां भगवती की वेदी स्थापना कराकर मुख्य यज्ञाचार्य आचार्य पं. उपेन्द्रनाथ चतुर्वेदी महाराज व उपाचार्य पं. गोपेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में हवन यज्ञ प्रारम्भ हुआ है और 11 विद्वान विप्रो द्वारा महालक्ष्मी भगवती के मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहूतियां दिलवायी जा रही हैं।
श्री शतचण्डी महायज्ञ में आज श्री गणपति आदि की वेदी स्थापना ब्राह्मणवरणादि के साथ श्री दुर्गा सप्तशती पाठ भी प्रारम्भ हुआ। यज्ञ में विप्रो के मंत्रोच्चारण की ध्वनि से वातावरण में भक्ति की बयार बह रही है।
इस मौके पर सुभाषचन्द्र शर्मा, किशनलाल शर्मा, श्रीकृष्ण खेतान, जनकराज शर्मा, विमल कुमार शर्मा, देव शर्मा, मुकेश शर्मा, हेमन्त शर्मा, सचिन शर्मा, दीपक शर्मा, जौनी सारस्वत, प्रशान्त शर्मा, पुष्कर कुमार, गोल्डी शर्मा, विवेक पाराशर, संजीव पचैरी, अमित शर्मा, नवजोत शर्मा, अनुज शर्मा, तनुज शर्मा, विपुल शर्मा, रोहन शर्मा, लक्ष्मीकान्त सारस्वत, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, सुरेश ग्रोवर, सुनील अग्रवाल, अरूण माहेश्वरी, हरीश गुप्ता, अमित मेहरा, राजेन्द्र मुरसान वाले, सचिन अग्रवाल, अनिल शर्मा, गुप्ताजी आचार वाले, प्रवीन उपाध्याय, साधूराम शर्मा आदि मौजूद थे। जबकि यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी अनुरोध शर्मा व उनकी पत्नी श्रीमती कामिनी शर्मा बैठे हुये थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।