Top News

युवक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया फूलमालाएं पहनाकर स्वागत

सिकन्दराराव। युवक कांग्रेस की एक बैठक जीटी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल जिलाचीफ जगतवर्ती पाठक की अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के लोक सभा महामंत्री बसीम राइन के संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए विचार किया गया।  इस अवसर पर नवनियुक्त नगराध्यक्ष उद्देश गुप्ता , विधानसभा उपाध्यक्ष निखिलवर्ती पाठक, नगर उपाध्यक्ष फैसल मलिक का फूलमालाए पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।
  नगराध्यक्ष उद्देश गुप्ता ने कहा कि नगर में युवक कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान की जायेगी। शीघ्र ही नगर कार्यकारिणी एवं वार्ड कमेटियों का गठन किया जायेगा।
विधानसभा अध्यक्ष तौहीद कुरैशी द्वारा युवक कांग्रेस के नये पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय एवं जुझारू युवाओं को स्थान देकर मजबूत बनाया जायेगा। पार्टी कार्यकर्ता रचनात्मक कार्यों से जुडें तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें।
    इस अवसर पर संजय वाष्र्णेय, सरफराज अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, फैसल कुरैशी, आतिफ कुरैशी, साहजेब सैफी, साहिल मलिक, शशांक दीक्षित, शिवम दीक्षित, दीपक बघेल, हर्ष मालोनिया, विशाल दीक्षित, नवील अहमद खां, अश्वनी दीक्षित, सोएब खान, तौसीफ कुरैशी, प्रशांत चैहान आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने