Top News

अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष नायक ने सुनी लोगों की समस्यायें

हाथरस। उ0प्र0 अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग, लखनऊ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नायक ने आज निरीक्षण भवन, लो0नि0वि0 मे जनपद के लोगो की समस्याओं की सुनवायी की इस दौरान जिले के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोहितास यादव, विवेक यादव, भोला यादव तथा धनवीर यादव ने पुष्प माला भेटकर उनका स्वागत किया।

     मा0 सुरेन्द्र सिंह नायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का पूर्ण रूप से प्रचार प्रसार करें। जिससे कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। साथ ही इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जायें कि किसी भी आपात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मोहिया न होने पायें। इसके दौरान उन्होंने पीडब्लूडी विभाग से गड्ढा मुक्त की गयी सडको की जानकारी ली। जिसमे गड्ढा मुक्त के लिए पैच, नवीनीकरण, विशेष मरम्त वाली सडकों की लिस्ट दिया तथा उन्होने बताया कि 599 किलोमीटर सडक गड्ढा मुक्त किया गया है। जिसमें समान्य मरम्मत 144 किलोमीटर तथा विशेष मरम्मत 188 किलोमीटर किया गया है। इसी क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद से स्कूलों में किये गयें यूनिफार्म, जूता तथा बैग वितरण के बारे में जानकारी ली। जिसमें उन्होने बताया कि सभी स्कूलों में यूनिफार्म, जूता तथा बैग का वितरण कर दिया गया है। उन्होनंे बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे स्वयं स्कूलों में जाकर निरिक्षण कर लें। यदि किसी प्रकार कि समस्या हो तो उसका निस्तारण कर लें। जल निगम विभाग से जनपद में लगाये जा रहें हैण्डपम्पों के बारे में जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि हैण्डपम्पों का वितरण जरूरत मन्द लोगों को ही दिया जाये। इसके दौरान जिला पंचायतीराज विभाग से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होनें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी अस्पतालों में दवाईयों की उपलब्धता, स्वछता तथा अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो अपने उच्च अधिकारिओं को अवगत करा कर समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर लें। साथ ही कहा कि सभी डाक्टर एवं मैडिकल स्टाफ सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज तथा चिकित्सा सुविधा मुहैया कराकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सूचारु ढंग से बनाये रखें ताकि निर्दोष लोगो को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाये। सीओ हाथरस ने बताया कि सदर स्तर पर कुल 15 प्रस्ताव प्राप्त हुये है। जिसमे से 10 प्रस्ताव पर भुगतान हो चुका है। तथा एससी/एसटी स्तर पर कोई भी मुकदमा लम्बित नही है। जितने भी आवेदन प्राप्त हुये है मुकदमा अवश्य दर्ज किया जाता है। उप जिलाधिकारी हाथरस से थाना चन्दपा के पास हो रहें निर्माण कार्य के बारें में जानकारी ली और उनको निर्देश दिया कि एसडीएम हाथरस  तथा एसडीएम सादाबाद एक सयुक्त टीम बनाकर जाॅच कर ले कि यह निर्माण किस उद्देश्य से तथा किसके द्वारा किया जा रहा है। उपस्थित लोगो ने भूमि कब्जा, सफाई कर्मचारी, पारिवारिक वाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन डीलर से संबंधित, फर्जी बिजली बिल की, सरकारी नल लगवाने तथा शौचालयों के निर्माण में अनियमियतता तथा भेदभाव की शिकायत की। मा0 उपाध्यक्ष जी ने आये हुये लोगो से उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारी को सौपते हुये उचित कार्यवाही करने के निर्देष दिये।     

     इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार, सीओं हाथरस सुमन कनौजिया, तथा अजय रावत मा0 प्रतिनिधि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग, बर्दीलाल चैहान, ठाकुर नेत्रपाल सिंह, बृजेश, डा0 आरसी लाल, प्रदीप उपध्याय रामबाबू सिंह चैहान, एवं अन्य विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने