हाथरस/हसायन। कोतवाली में रबिवार की दोपहर को जरेरा पुलिस चैकी पर तैनात चैकी प्रभारी सुशील चन्द्र द्वारा एसओ प्रबीण कुमार सिंह के यहां पर तैनात प्राइबेट चपरासी को गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार कर दिया।इस मामलें में उक्त चपरासी युवक को चैकी प्रभारी द्वारा की गई गाली गलौज व अभद्र व्यवहार किए जाने पर चपरासी द्वारा कोतवाली के कार्यालय में तैनात मुंशी को घटना की जानकारी देकर अबगत कराते हुए कार्य को छोडकर घर चला गया।जानकारी के अनुसार कस्बा के मौहल्ला किशन निवासी राजकुमार सिंह एसओं प्रबीन कुमार सिंह के यहां पर माहबार मानदेय पर मजदूरी करता है।रबिवार को उक्त चपरासी का एक रिस्तेदार कोतवाली में किसी मामलें में पुलिस द्वारा पकडकर लाए जाने के दौरान राजकुमार सिंह उक्त रिस्तेदार से मिलने गया तो जरेरा चैकी प्रभारी ने कोतवाली परिसर के अन्दर बने गोलघर कार्यालय में राजकुमार को बुलाकर अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द बोलकर अपमानित करते हुए पुलिसिया रौब झाडते हुए गाली गलौज देने लगा।इसके बाद राजकुमार दरोगा के व्यवहार से क्षुब्ध होकर मुंशी से शिकायत करते हुए कोतवाली सें अपने घर चला गया।
जरेरा चैकी प्रभारी ने की एसओं के चपरासी के साथ गाली गलौज
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।