Top News

युवती ने लगाया राशन डीलर पर थप्पड़ मारने का आरोप, दुकान पर भारी हंगामा

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला खन्दारी गढी में आज राशन की दुकान पर भारी हंगामा हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया तथा युवती ने राशन डीलर पर थप्पड मारने व छेडछाड का आरोप लगाया।
बताया जाता है मौहल्ला खन्दारी गढी स्थित एक राशन डीलर की दुकान पर आज राशन वितरण हो रहा था और राशन के लिए भारी भीड लगी थी तभी एक युवती की राशन डीलर से कहासुनी हो गई और युवती का आरोप है कि राशन डीलर सुमित ने उसे थप्पड मार दिया और उसके साथ छेडछाड की। उक्त मामला थाना हाथरस गेट में भी पहुंच गया और वहां पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड लग गई तथा समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने पर ही थे और कोई रिपोर्ट या कार्यवाही नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने