Top News

दून पब्लिक स्कूल में नारी सुरक्षा के सिखाये गये गुर

हाथरस। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में आज ‘नारी सुरक्षा सप्ताह’ के अन्तर्गत विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे ने छात्राओं को नारी सुरक्षा से सम्बंधित अनेक बताये।
नारी सुरक्षा के अन्तर्गत आने वाले कुछ हेल्पलाइन नम्बरों की जैसे 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर तथा 100 पुलिस हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी देते हुए कहा कि सभी महिलायें और छात्रायें अपने फोन नम्बर परिचितों को दें और उनका अपने पास रखें। अपने सहेलियों की मदद से भी हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। प्रधानाचार्या ने समस्त छात्राओं से कहा कि हम सभी को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। अंत में आत्मसुरक्षा के लिए कराटे के कुछ जरूरी स्टेप भी छात्राओं को सिखाये गये।
इसी क्रम में छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं को सुरक्षा के लिए कराटे करना सिखाया जो छात्राओं का प्रशंसनीय कार्य था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने