Top News

पेड़ पर लाश लटकी मिलने से इलाके में सनसनी

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ रोड पर तहसील के पीछे खेतों में आज सुबह पेड पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिलने से भारी सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई।
बताते हैं थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव छोटी किन्दौली निवासी करीब 50 वर्षीय समद रहमान उर्फ लाला पुत्र हबीब खान दूध का काम करता था लेकिन पिछले कुछ समय से वह दिमागी रूप से परेशान चल रहा था तथा उसकी पत्नी श्रीमती अकीला जैसे तैसे घर की व्यवस्था हेतु सिलाई कार्य कर व्यवस्था कर रही है। मृतक पर 7 बच्चे भी बताये जाते हैं तथा वह कल शाम से घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की और आज सुबह उसकी तहसील के पीछे खेतों में एक पेड पर लाश लटकी मिलने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया। मृतक का शव बिजली के तार केबिल से लटका मिला है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर जहां लोगों की भारी भीड लग गई वहीं सूचना पाकर थाना हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।
उक्त सम्बंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने