हाथरस लाइव डोट कोम के लिए सिकन्दराराव से भेजी गयी पवन प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
वीडियो खबर देखने के लिए यहां क्लीक करें
सिकन्दराराव में इन दिनों प्रदर्शनी लगी हुयी है। प्रदर्शनी में लोगोंकी जरूरतों के सामानों की दुकानों के साथ साथ बच्चों के लिये खेल खिलोनों और चाट पकोडी की दुकाने सजी हुयी हैं। झूले आदि भी लगे हुये है। प्रदर्शनी को देखने के लिए क्षेत्र से लोगों की भारी भीड उमड रही है। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुये हैं तो वहीं जेबकतरों की मौज सी आ गयी है। प्रदर्शनी में रोजाना किसी ना किसी व्यक्ति की जेब साफ हो रही है।
वैसे तो हिन्दू मुस्लिम एकता सांस्कृतिक प्रदर्शनी के नाम पर हर साल शहर में इस प्रदर्शनी का आयोजन पिछले कई वर्षो से किया जा रहा है परन्तु प्रदर्शनी मे हिन्दू मुस्लिम एकता को बनाये रखने के लिए किसी कार्यक्रम म का आयोजन होता कभी नही दिखा है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में सांस्कृतिक क कार्यक्रमों का आयोजन तो दूर नृत्य कला के नाम पर अश्लील नृत्य शो के आयोजनों द्वारा रोजाना संस्कृति को ढेंगा दिखाने का काम किया जा रहा है। शराब के नशे में चूर क्षेत्र के युवा दिनभर इन नृत्यों को देखकर अपना समय, चरित्र और पैसा बर्बाद कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।