Top News

सिकंदराराव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धूमधाम के साथ मनाया पार्टी का 133 वां स्थापना दिवस

सिकंदराराव। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 133 वां स्थापना दिवस स्थानीय जीटी रोड स्थित कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसियों का शाॅल उढा कर तथा फूलमालाओं से लाद कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा. सुभाष चन्द्र शर्मा ने की तथा संचालन यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
  वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकराम कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ चढ कर भाग लिया। त्याग और बलिदान तथा संघर्ष के दम पर देश को आजादी दिलाई तथा आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस का सर्वाधिक योगदान रहा हैै।
  सेवादल जिलाचीफ जगतवर्ती पाठक व पूर्व नगराध्यक्ष नवेद अहमद खां ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, तपस्या तथा बलिदान से भरा पडा है। कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा देश की खातिर बलिदान किया है।
  इस अवसर पर डा. सुभाष चन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री डा. मुमताज खां, राकेश शर्मा रतिभानपुर, जावेद मामू, माशे अल्ला, लालाराम कमल का वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में सम्मान किया गया। इस मोके पर अखलाक भारती, अफजल कुरैशी, सदर खां शेरवानी, जावेद खां, हीरो हाफिज जी, तौहीद कुरैशी, मौहम्मद साहिल मलिक, नवील अहमद, अब्दुल्ला कुरैशी, बसीम राइन, साहिद सिद्दीकी, मौहम्मद आतिफ अली, निखिलवर्ती पाठक, विशाल राज चैहान, विशाल दीक्षित, हर्ष मलोनिया, रितिक वर्ती पाठक आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने