हाथरस। आम आदमी पार्टी हाथरस के कार्यकर्ताओं ने बिजली के बिलों में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ अपना आक्रोष जताया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय पहुंच कर बिजली बिलों की होली जला कर प्रदेश सरकार से बड़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की ।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से जलता है यूपी का दिल-वापस लो बिजली का बिल नारा लगाते हुए पद यात्रा प्रारम्भ की और तालाब चोराहा होते हुए ओढ़पुरा बिजली दफ्तर पर पहुँचकर सरकार का पुतला फूंका एवं बिजली के बिलों की होली जलाकर बढ़ी हुई बिजली की दरों को सरकार से वापस लेने की मांग की। हाथरस के मुख्य बिजली कार्यालय पर पहुंच कर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान वोट लेने के लिए नारा दिया था कि बहुत हुई महंगाई की मार-अबकी बार मोदी सरकार । अब वही भाजपा की योगी और मोदी सरकार आम जनता को कमर तोड़ महगाई से मार रही है। उत्तर प्रदेश में पहले से ही महंगाई से जनता त्रस्त है उस पर 13 प्रतिशत बिजली की दरों में वृद्धि कर जनता की और कमर तोड़ दी गयी है। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में तो कुछ नहीं किया बिजली का बिल बड़ा कर उसका जीना मुश्किल कर दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।