हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की आवश्यक बैठक नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष व सभासदों के आज 12 दिसम्बर को पुरानी कलैक्टेªट में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अन्तिम रूप देने के संदर्भ में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य ने की। मंच पर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय, नगर समन्यवक मोरमुकट गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता, पूर्व सभासद मनोज अग्निहोत्री आदि मंचासीन थे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद्र आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जानकारी के लिये बता दूं कि महानगर में निकाय चुनाव जीतने वाले को मेयर, पालिका में जीतने वाले को पालिका अध्यक्ष व पंचायत में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी को चैयरमैन कहा जाता है। आज से सभी कार्यकर्ता आशीष शर्मा को चैयरमैन न कहकर पालिकाध्यक्ष कहें जिसका कि संदेश आम जनता में भी जाये। नगर समन्वयक मोरमुकुट गुप्ता ने कहा कि आज देश-प्रदेश से लेकर सांसद, विधायक और पालिकाध्यक्ष भी भाजपा का है। 12 दिसम्बर को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक व भव्य होना चाहिये। पूरा शहर भाजपा व केसरियां झण्डों और बैनरों से पटा होगा।
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसम्बर को पुरानी कलेक्ट्रेट पर भव्यता के साथ होगा। आम जनता के लिये कोई परेशानी न हो इसके लिये पर्याप्त मात्रा में बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरा शपथ ग्रहण समारोह स्थल व पूरा शहर भगवामय होगा। शहर के प्रमुख चैराहों पर माइक लगवाये जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में सभी कार्यकर्ता व सभासद ढोल नगाडों के साथ जुलूस में शामिल हों। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि 12 दिसम्बर को शपथ ग्रहण के लिये पालिकाध्यक्ष जुलूस के रूप में अपने निवास स्थान किला गेट से प्रातः 10 बजे निकलेंगे जो किला गेट, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, गुडिहाई, पसरट्टा बाजार, मोती बाजार, लोहट बाजार, रूई की मण्डी, नजिहाई, घण्टाघर, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पर पहुंचेंगे। सभी सभासद या तो अपने क्षेत्र से ही ढोल नगाडों के साथ जुलूस में शामिल हो जायेगा। प्रातः 10 बजे किला गेट पहुंचे। समस्त भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिये तैयारियों में जुटे हुये हैं।
बैठक को पूर्व अध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी, प्रशांत शर्मा, अखिलेश गुप्ता, मनोज अग्निहोत्री, संजय सक्सैना, यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक का सफल संचालन नगर महामंत्री अशोक गोला ने किया।
बैठक में विश्वनाथ आर्य, धीरज जैन, अंकित बंसल, नवीन शर्मा, विमल प्रधान, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, हिमांशु, सुनीत आर्य, दीपक वाष्र्णेय, सभासद प्रमोद शर्मा, श्रीभगवान वर्मा सभासद, आशीष सेंगर, दिनेश मिश्रा सभासद, नरायण लाल सभासद, दुर्गेश वर्मा, प्रदीप शर्मा सभासद, सुरेश चैधरी सभासद, रत्नेश चटर्जी, मनीष अग्रवाल, सुनील शर्मा, भारत सिंह, दीपक राना, अशोक अग्रवाल, लब्बू पंडित, पवन गुप्ता सभासद, बच्चू पंडित, भूरा पहलवान, डा. कुनाल वाष्र्णेय, सौरभ वाष्र्णेय, पवन वर्मा, दिलीप चैधरी, मीना वाष्र्णेय, उद्धवकृष्ण शर्मा, शिवशंकर गुलाठी, अरूण कुमार मांटू, देवेश ग्रोवर, श्रीनिवास शर्मा, भीकम सिंह चैहान, हैप्पी आत्रेय, जे.पी. कप्तान, प्रशांत शर्मा, दिनेश शर्मा, सुनील पंडित के साथ-साथ सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।