सासनी (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। मोहल्ला छिपेटी में एक दबंग द्वारा एक दुकान पर अपना ताला लटका दिया और चाबी साथ ले गया। दुकानदार की पुत्री ने जब इसका विरोध किया तो दबंग ने उसको पिटाई लगा दी। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
तहरीर में मोहल्ला छिपेटी निवासी गुड्डू दिवाकर पुत्र रघुवीर सिह ने कहा है कि वह घर के निकट ही रोजमर्रा काम आने वाली वस्तुओं की दुकान करता है। अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शरीक होने गया था। उसकी पुत्री सलोनी घर पर थी। तभी उसका पडौसी दबंगई करते हुए आया और उसकी पुत्री से दुकान की चाबी मांगी। उसकी पुत्री ने दुकान की चाबी देने से इंकार कर दिया तो पडौसी ने उसकी पुत्री को जमकर पिटाई लगा दी। जिससे उसकी पुत्री को चोटें आई। इसके बाद दबंग पडौसी जबरन दुकान की चाबी लेकर चला गया और दुकान पर अपना ताला लगा दिया। पीडित ने तहरीर में लिखा है कि उसका उसके दबंग पडौसी से मुकदमा चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। पीडित ने पुलिस से अपनी रक्षा की गुहार लगाते हुए अपने दबंग पडौसी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।