हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर निकाय चुनावों का परिणाम आने के बाद अब समर्थकों में आपसी चुनावी रंजिश बढ़ गई है और आरोप है कि आज मैंडू चैयरमैन के पुत्र व उसके साथियों से बसपा समर्थकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मैंडू नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी एवं स्कूल संचालक मनोहर सिंह विजयी हुये हैं तथा उनकी गाड़ी का चालक मुकेश पुत्र भगवान सिंह निवासी कस्बा मैंडू आज सुबह स्कूल के पास ही एक दुकान पर चाय पीने गया था जहां पर उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई तो उसके साथ युवकों ने मारपीट कर दी। चालक मुकेश ने उक्त घटना के बारे में नवनिर्वाचित चैयरमैन के पुत्र डा. ललतेश कुमार को बतायी तो वह 2 शिक्षकों के साथ उक्त युवकों के घर शिकायत करने गया तो आरोप है कि उक्त लोगों से भी युवकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा मारपीट में चैयरमैन पुत्र डा. ललतेश, सचिन पुत्र विजय सिंह निवासी गांव शाहपुर, चालक मुकेश तथा शिक्षक सुन्दर पुत्र बलवीर निवासी गांव कैमशन इगलास घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मैंडू नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी एवं स्कूल संचालक मनोहर सिंह विजयी हुये हैं तथा उनकी गाड़ी का चालक मुकेश पुत्र भगवान सिंह निवासी कस्बा मैंडू आज सुबह स्कूल के पास ही एक दुकान पर चाय पीने गया था जहां पर उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई तो उसके साथ युवकों ने मारपीट कर दी। चालक मुकेश ने उक्त घटना के बारे में नवनिर्वाचित चैयरमैन के पुत्र डा. ललतेश कुमार को बतायी तो वह 2 शिक्षकों के साथ उक्त युवकों के घर शिकायत करने गया तो आरोप है कि उक्त लोगों से भी युवकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा मारपीट में चैयरमैन पुत्र डा. ललतेश, सचिन पुत्र विजय सिंह निवासी गांव शाहपुर, चालक मुकेश तथा शिक्षक सुन्दर पुत्र बलवीर निवासी गांव कैमशन इगलास घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया।हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।