हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। पुलिस बिभाग में होमगार्ड व पुलिस का चोली दामन का साथ होता हैं।मगर पुलिस बिभाग में तैनात कुछ धनाढय परिवार के कर्मचारियों द्वारा होमगार्ड के साथ हीन भावना करते हुए हर समय अभद्र भाषा व अभद्र व्यवहार किए जाने के कारण होंमगार्ड हर समय पुलिस की आंखों में चुभतें रहते हैं।रबिवार की देर शाम को कोतवाली में एक शराबी दरोगा व सिपाही ने कोतवाली में पहरा दे रहे एक होमगार्ड के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली।कोतवाली में शोर शराबा होता देख मौके पर अन्य पुलिस कर्मी व होमगार्ड के द्वारा मौके पर पहुंचकर संतरी को जैसे तैसे बचाया गया।वही शराबी सिपाही के द्वारा एसओं व कोतवाली के एक अन्य मुंशी के साथ भी गाली गलौज करने लगा।इस मामलें में कुछ बिभागीय कर्मचारियों ने घटना की जानकारी एएसपी डा.अरबिंद कुमार सिंह को भी दे दी गई हैं।एएसपी ने इस घटना की जांच सीओं आशीष प्रताप सिंह को सौंप दी हैं।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी संतोष कुमार नागर पुत्र स्वःओमप्रकाश नागर हाल निवासी मौहल्ला जाटवान रबिवार को कोतवाली में शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक की संतरी डयूटी कर रहा था।तभी कोतवाली में तैनात एक अधेड दरोगा शराब पीकर संतरी के पास पहुंचकर कार्यालय में मुंशी के न होने पर मुंशी के बारें में जानकारी करने लगा।तो संतरी ने दरोगा से यह कह दिया कि उसे नही पता वह तो अपना पहरा दे रहा हैं।संतोष नागर के अनुसार शराबी दरोगा ने इसी दौरान उसके साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट करते हुए अपने साथी सिपाही को भी बुला लाया।सिपाही ने भी संतरी संतोष नागर के साथ गाली गलौज करतें हुए मारपीट कर डाली।वही सोंमवार को सीओं आशीष प्रताप सिंह ने आरोपी दरोगा व सिपाही के साथ पीडित होमगार्ड को भी अपने कार्यालय बयान दर्ज किए जाने हेतु बंुलाया गया।इस मामलें में सीओं आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हे घटना की पूरी जानकारी मिल चुकी हैं।वह जांच के बाद अपनी आख्या रिपोर्ट एएसपी को सौंपकर दोषियो के खिलाफ कडी कार्यवाही कराऐंगें।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।