Top News

ठेका मैनेजर से हुई लूट की अभी तक नही दर्ज हुयी रिपोर्ट, ठेका संचालक को दे रहे दुकान जलाने की धमकी

हाथरस/हसायन। सलेमपुर पुलिस चैकी क्षेत्र में दो दिन पूर्व रात्रि को ठेका देशी शराब पर क्षेत्र के एक गांव के कुछ अज्ञात लोग शराब पी रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ठेका देशी शराब पर गाली गलौज किए जाने पर  ठेका देशी शराब के मैनेजर द्वारा उक्त लोगों से गाली गलौज किए जाने का बिरोध किए जाने के दौरान शराबियों के द्वारा ठेका देशी शराब के मैनेजर के पीछे राजवाहे की पटरी पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए लाठी डंडों से मारपीट व गाली गलौज करते हुए 65 हजार 660 रूपए छीन कर भाग गए थे।इस मामलें ठेका देशी शराब के मैनेजर द्वारा दो लोगों कों नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी थी।मगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय उक्त घटना को महज मारपीट बताकर अपना  पल्ला झाड लिया।बता दे कि गत दे दिन पूर्व राकेश कुमार शर्मा निवासी हाथरस के यहां पर दीपक पुत्र ब्रहमपाल निवासी कैथाला जिला बुलन्दशहर पिछले दस बर्षो से मैनेजर के पद पर कार्यरत है।दो दिन पूर्व दीपक क्षेत्र के गांव बाजीदपुर ठेका देशी शराब से दिन में हुई शराब की बिक्री के पैमेंन्ट लेकर बस्तोई ठेका पर पैमेंट लेने पहुंचा तो ठेका पर शराब पी रहे लोगों द्वारा दीपक के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए राजवाहे की पटरी पर लूटपाट भी कर ली।वही दबंग शराबियों द्वारा ठेका संचालक व भवन स्वामी को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर को बापिस लेने के लिए दबाब बनाते हुए जान से मारने की धमकी व ठेका देशी शराब की दुकान को जला दिए जाने की धमकी देने लगे हुए।दबंगों की धमकी के कारण ठेका संचालक काफी भयभीत है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने