Top News

डीएम ने की जनपद में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा करायें जा रहे निर्माण कार्यो की विभागावार प्रगति समीक्षा

हाथरस। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने आज दोपहर 3 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा करायें जा रहे निर्माण कार्यो की विभागावार प्रगति समीक्षा की।
  जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को शासन से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष किये गये कार्यो की रिपोर्ट ली। इस अवसर पर राजकीय निर्माण निगम, अवास विकास, समाज कल्याण निर्माण निगम, जल निगम आदि कार्यदायी सस्थाओं से उनके द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो को समय से पूरा कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के द्वारा बनाये जा रहे चीरघर के निर्माण प्रगति पर सीएमओ से गुणवत्ता की जानकारी ली। जिस पर सीएमओ द्वारा सन्तुष्टि की गयी। इस तरह कलैक्ट्रेट परिसर में बनाये गये रिंग रोड पर पीडब्लूडी से जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिये है। राजकीय औद्योगिक परीक्षण संस्थान (आईटीआई) तथा राजकीय महाविद्यालय के निर्माण मे तेजी लाने के निर्देश दियें।
      इसी तरह अन्य संस्थाओं के कार्यों में सिकन्दराराऊ में बन रहें आवासीय भवनों के निर्माण के शीघ्र पूरा करने को कहा। जनपद के नवीन राजकीय हाईस्कूल तथा अन्य स्कूलों के निर्माण के लिए आवश्यक धनिराशि के माग के लिए अनुस्मारक पत्र को अपनी तरफ से भेजने को कहा। इस क्रम में जनपद के अन्त्येष्ठि स्थल तथा काब्रिस्तानों के लिए उपलब्ध धनिराशि में से कितने धनराशि पर काम हुआ है। के बारे में विस्तृत जानकारी ली। आवास विकास परिषद के द्वारा जनपद में बनाये जा रहे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की साथ ही कार्यो में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये। समाज कल्याण निर्माण निगम के द्वारा  बस स्टैण्ड के निर्माण के प्रगति रिपोर्ट के बारे में काम पूर्ण करने की जानकारी ली। जिस पर बताया की शासन के द्वारा जितनी धनराशि स्वीकृति हुयी थी। उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। इसके अलावा सासनी में नवीन हाईस्कूल के निर्माण के लिए एसडीएम सासनी को प्राथमिकता के तौर पर जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखनें को कहा। विकास खण्ड हसायन के आवासीय तथा अनावसीय भवनों के वास्तविक स्थिति के लिए बीडिओं से जांच रिपोर्ट के निर्देश दियें। पीएमजीएसवाई ने बताया कि इनके क्षेत्र के सभी कार्य रनिंग स्थिति में हैं।
      उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता तालाब चैराहे का सुन्दरीकरण, काका हाथरसी का पुनरूद्धार, जिला स्पोर्टस स्टेडियम हाथरस का निर्माण तथा सीसीटीवी कैेमरों को लगवाना प्रमुख है। इसके अलावा सभी संस्थाये अपने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से कमी न रखें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पायी जायेगी तो एफआईआर दर्ज करा कर कार्यवाही की जायेगी। जिन कार्यो के लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है। उसे निर्धारित अवधि में ही पूरा करें। यदि बिना किसी ठोस कारण के योजनाओं में देरी की जाती है। तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निश्चित रुप से कि जायेगी। किसी भी कार्य को करते समय उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। इसके अलावा जिस विभाग के लिये निर्माण कार्य किया जा रहा है वे भी समय-समय में जा कर कार्यो की जांच करते रहें।
         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एंव सांख्यिकी अधिकारी, एक्सीयन जलनिगम, सिचाई विभाग तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थिति रहंे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने