हाथरस/हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरेरा पुलिस चैकी के गांव जरेरा की एक महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए छह दिन पूर्व बर्तमान ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई।इस मामलें में एसपी ने कोतवाली पुलिस को घटना की जांच कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है।वही रबिवार को एसपी के आदेश आते ही पुलिस ने आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया है।जब कि गांव के ग्रामीणों व प्रधान पक्ष के लोगों द्वारा महिला पर प्रधान के खिलाफ शिकायत किए जाने पर डरा धमकाकर फैसले के लिए दबाब बनाया जा रहा है।वही प्रधान का कहना है कि चुनाव के समय उक्त महिला के घर पर उसका आना जाना लगा रहा था।इस दौरान महिला के पति से उसकी दोस्ती हो गई।शिकायतकर्ता महिला बर्तमान में दिल्ली में रह रही है।वह कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से गांव आई थी।गांव आते ही उसने उसे अपने घर बुलाया तो उसके इंकार किए जाने पर महिला ने उसकी झूठी शिकायत कर डाली है।हालांकि रबिवार को पूरे दिन महिला को लेकर लोगों द्वारा दबाब बनाया जाता रहा।इस मामलें में एसओं प्रबीण कुमार सिंह का कहना है कि उक्त महिला अपने बार बार बयान बदल रही है।अगर महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए राजी होती है तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।गांव जरेरा के तमाम ग्रामीणों का कोतवाली पर पूरे दिन जमघट लगा रहा।
प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला ने एसपी से की शिकायत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।