Top News

छुटटी के दिन एटीएम बंद किए जाने से लोग परेशान

हसायन। कस्बा व देहात क्षेत्र की सभी बैंकों पर लगे एटीएम केन्द्र को बैंक के ही एटीएम सुरक्षा गार्डो के द्वारा शनिवार को बंद किए जाने से लोग काफी परेशान रहे।शनिवार को कस्बा व देहात के लोग बैकों को द्वितीय शनिवार को बैंक बंद रहने के कारण एटीएम केन्द्र पर पैसे निकालने के लिए पहुंचे तो बैंक के बाहर लगे एटीएम केन्द्र को बंद देखकर एटीएम कार्ड धारक परेशान होकर बापिस चले गए।वही ग्राहकों ने एलडीएम व एजीएम से भी फोन करके एटीएम बंद किए जाने की जानकारी देकर अबगत कराया गया।इस मामलें में कस्बा व देहात क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एसबीआई के एटीएम पर तैनात गार्डो के द्वारा पैसा न होने की बात कहकर बापिस कर दिया जाता है।जब कि गांव छीतीपुर स्थित केनरा बैंक के बाहर स्थापित एटीएम को बैंक कर्मचारी ही बंद करके घरों को चले जाते है।इस मामलें में एसबीआई के शाखा प्रबंधक नरेश कुंमार सिंह का कहना है कि आरबीई से कैश न मिलने के कारण एटीएम में कैश नही होने के कारण बंद कर दिया जाता है।कैश की किल्लत के चलते लोगों को ही नही बैंकों को भी परेशान होना पड रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने