Top News

शराब व मादक पदार्थो की बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने किया बिरोध प्रदर्शन

हसायन। बिकास खंड क्षेत्र के गांव ढडौली में शनिवार को शराब का ठेका न होने के बाद भी गांव में कुछ दुकानदारों के द्वारा बिना लाइसेंस के फर्जी तरीके से गांव में शराब व मादक पदार्थो की बिक्री होने के कारण गांव के बातावरण पर काफी गलत प्रभाव पड रहा है।गांव में शराब की बिक्री व नशा की बस्तुए गांजा,चरस, बिकने के कारण युवक व पुरूषों द्वारा जमकर घरों में लडाई झगडे व मारपीट की जाती है।गांव की महिलाओं ने कहा कि घरों में लोग शराब पीकर आने के बाद गाली गलौज व मारपीट करते है।महिलाओं ने कहा कि कस्बा हसायन गांव से चार किलों मीटर दूर होने के कारण गांव के कुछ दुकानदारों द्वारा ठेका देशी शराब से शराब की खरीददारी करके शराब को बेंचा जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव के गली मुहल्लों में सुबह से ही लोग शराब पीकर इधर उधर घूमकर गली मुहल्लों में गाली गलौज करने पर उतारू रहते है।इस मामलें में गरीब एकता दल के राष्ट्रीय महासचिव अंकुर शर्मा ने कहा कि गांव ढडौली में ठेंका संचालक व कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से शराब व मादक पदार्थो की बिक्री का कारोबार पूरे चरम पर हो रहा है। अंकुर शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों ने एक बार इस मामले में एक शराब बिक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को भी अबगत कराया गया था।मगर पुलिस ने शराब बिक्रेता के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की।उन्होने डीएम व एसपी से मांग करते हुए गंांव में बिक रहे नशीले कारोबार को रूकवाए जाने की अपील की है।मांग करने बालों में सत्यवती देबी,मुन्नी देबी,बंदना देबी,बिमलेश देबी,रूपा देबी,बीना शर्मा,सबीना खां,प्रियंका सिंह,बिशाल सिंह,सतीश चन्द्र,मंगल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने