हसायन। कोतवाली पुलिस ने गत दो माह पूर्व मेला जल बिहार में भीड भाड होने के कारण कस्बा के बाजार की सडक पर बालू से भरे टैक्टर के रूक जाने के कारण कस्बा के एक ट्रक चालक व उसके साथी द्वारा टैक्टर चालक के साथ मारपीट करके टैक्टर चालक भूपेन्द्र पुत्र स्व राजवीर शर्मा निवासी छीतीपुर से 29 सितम्बर को लूटपाट भी करके ले गए थे।इस मामलें में टैक्टर चालक द्वारा कस्बा के ही रामू यादव पुत्र लाखन सिंह यादव व पुष्पेन्द्र सिंह यादव पुत्र बनवारीलाल यादव के खिलाफ धारा 323,504,506,392,307,325 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद कोतवाली पुलिस आरोंपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।मगर पुलिस किसी भी आरोपी को नही पकड पा रही थी।वही शनिवार को कोतवाली में तैनात तेज तर्रार एसआई बाछिंत जितेन्द्र सिंह चैहान ने पुष्पेन्द्र पुत्र बनवारीलाल निवासी मौहल्ला अहीरान कोतवाली हसायन को कस्बा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही एसआई जितेन्द्र सिंह चैहान द्वारा दूसरे आरोपी रामू यादव पुत्र लाखन सिंह यादव की तलाश में जुटी हुई।
पुलिस ने लूट व जानलेवा हमले का आरोपी दबोचा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।