Top News

स्वच्छता रैली निकालकर जगाया अलख

हसायन। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नगर में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।कस्बा के मौहल्ला किला खेडा स्थित उच्च प्राथमिक बिद्यालय से नगर पंचायत द्वारा छात्र छात्राओं के माध्यम से स्वच्छ भारत रैली निकालकर कस्बा के गली मुहल्लों में अलख जगाया।रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा के पति चन्द्रप्रकाश माहौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर चेयरमैन पति चन्द्रप्रकाश माहौर ने कहा कि हमें अपने कस्बा व नगर को जिले में स्वच्छ रखने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।इस मौके पर हैडमास्टर जितेन्द्र कुमार सिंह,रमा दुबे,रोहितास माहौर,सभासद हिमांशु वाष्र्णेय,मोरमुकुट कुशवाहा,जितेन्द्र सिंह,अमरपाल सिंह,रामनिवास,जगदीश सिंह,जयपाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने