हसायन। ब्लाक क्षेत्र के गांव जरेरा में आर्यावर्त श्रेयस ग्रामीण बैंक में पिछले एक माह से कनैक्टबिटी न आने के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं को लेनदेन व निकासी करने के लिए काफी परेशानियों का सामाना करना पड रहा है।बैंक में कनैक्टबिटी न आने के कारण ग्रामीणों ने बैंक सिस्टम की लापरवाही को लेकर गांव में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।ग्रामीणों का कहना है कि जब से बैक कम्प्यूटरीकृत हुई है।तब से बैंक में हर रोज नेटबर्क न आने के कारण बैंक में किसी का एक माह से कार्य नही हो पा रहा है।बैंक में कनैक्टबिटी न आने के कारण बैंक कर्मचारी दूसरी शाखाओं में जाकर अपना बैकिंग कार्य निपटाने में लगे हुए है।इस मामलें में जरेरा के भाजपा नेता बिनीत कौशिक का कहना है कि बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक माह से बंद पडी कनैक्टबिटी की तरफ कोई ध्यान न दिए जाने से क्षेत्र केे ग्रामीण काफी परेशान हो रहे है।इस बारें में जब शाखा प्रबंधक अभय कुमार शर्मा से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होने सीयूजी नम्बर पर काॅल रिसीव ही नही किया।
जरेरा की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कनैक्टबिटी न आने से ग्रामीण परेशान
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।