हसायन। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रबार को नवीन गर्भनिरोधक कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियत्रंण कार्यक्रम के बिषय में महिलाओं को जागरूक करने के लिए लखनऊ परिवार कल्याण बिभाग से दो चिकित्सकों की एक टीम ने स्वास्थ्य केन्द्र पर ब्लाक क्षेत्र की सभी आंगनबाडी,आशा कार्यकत्रियों को गर्भनिरोधक के बारें में जानकारी देते हुए बिन्दुबार समझाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जनसंख्या नियत्रंण कार्यक्रम के बारें अबगत कराते हुए उन्हे गर्भ निरोधक के बारें में कंडोंम,माला डी,काॅपर टी का प्रयोग करने के बारें में अबगत कराऐ।लखनऊ से आए चिकित्सक डा.कुरूबिल्ला व ओबिदुल्ला मंजूर व डा.रबि कौशिक ने कहा कि जनसंख्या नियत्रंण के बारें में महिलाओं को जागरूक किए जाने से समाज व देश में शांति के साथ तरक्की के रास्ता खुलेंगे।उन्होने कहा कि छोटा परिवार व सुखी परिवार का नारा सबके लिए सुखदायी साबित होगा।
लखनऊ से आए चिकित्सकों ने आशा व आंगनवाडी को जनसंख्या नियत्रंण की दी जानकारी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।