Top News

पैसों के लेनदेन पर दो पक्ष भिडे, आधा दर्जन घायल

हसायन। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव नगला मियां में पैसो के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली गलौज व मारपीट हो गई। गांव में झगडा होने की सूचना एक पक्ष द्वारा कोतवाली पुलिस व डायल 100 पर दिए जाने पर सलेमपुर पुलिस चैकी प्रभारी बिजेन्द्र सिंह भी मय फोर्स के गांव पहुंच गए।और दोनो पक्षों के घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पर लाया गया।जानकारी के अनुसार नगला मिंया निवासी राजेन्द्र पुत्र पप्पू सिंह ने गांव के ही दूसरे पक्ष के बनवारी लाल पुत्र दामोदर सिंह से अपनी भैंस का दूध देने के लिए पांच हजार रूपए बतौर एडवास लिए थे।बताते है कि राजेन्द्र सिंह द्वारा भैंस खरीदने के बाद जब बनवारी लाल को दूध नही दिया तो बनवारीलाल ने राजेन्द्र सिंह से एडवांस बतौर दिए अपने पांच हजार रूपए मांगें जाने पर गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनो पक्षों के लोग अपने अपने घरों से लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हावी हो गए।इस घटना में एक पक्ष के राजेन्द्र सिंह,मीरा देबी पत्नी राजेन्द्र,शैलेन्द्र पुत्र राजेन्द्र शंकुतला देबी पत्नी सतीश चन्द्र व दूसरे पक्ष के बनवारीलाल पुत्र दामोदर,बिमलेश पत्नी रामप्रताप सिंह घायल हो गए।अभी तक घटना के संबध में किसी ने भी तहरीर नही दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने