Top News

पुरानी छिपैटी में विद्युत तारों से हो सकता है हादसा

हाथरस। शहर के हलवाईखाना स्थित पुरानी छिपैटी में झूला झूलते विद्युत तारों से जहां कभी भी बडा हादसा हो सकता है वहीं तार टूट जाने से आज सुबह से उक्त इलाके में विद्युत सप्लाई भी नहीं है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है गली में विद्युत तार जहां लट गये हैं और हर वक्त झूला सा झूलते हैं वहीं हर वक्त हादसे का अंदेशा बना हुआ है जबकि एक मकान के ऊपर से गुजर रहे तारों के टूट जाने पर विद्युत कर्मी अस्थायी तरीके से तार जोड गये लेकिन टैपिंग नहीं की जिससे घरों में करंट उतरने का खतरा बढ गया है और आज तार टूट जाने से सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप्प है। लोगों ने विद्युत अधिकारियों व प्रशासन से तत्काल तार ठीक करने व सप्लाई सुचारू की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने