हाथरस । जिले में बदमाशों व चोरो के आतंक से भारी हडकम्प मचा हुआ है और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिये जाने से जिले के लोगों में दहशत का माहौल है। तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम सा दिख रहा है और चोर अब इतने बेखौफ हो गये हैं कि वह आम तो आम खास लोगों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं और बीती रात्रि को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के घर में अज्ञात चोर लाखों की नगदी पर हाथ साफ कर गये तथा घटना से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया है।
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव वहदोई में बीती रात्रि को अज्ञात चोरो ने सादाबाद क्षेत्र के गांव वहदोई मे सपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन का आवास है। रामजीलाल सुमन 2 दिन से आगरा वाले निवास पर थे,इस घर मे शुशील नामक व्यक्ति घर की देखरेख करता था। विती रात बदमाशो ने घर में धाबा बोलकर घर के अंदर रखी अलमारी से 15 लाख रुपये की नगदी व अन्य घरेलू समान चोरी कर बदमाश फरार हो गए,सूचना पर थाना पुलिस व डॉग स्कॉर्ट आदि टीम मौके पर पहुची और छानवीन में जुट गई है। उधर जानकारी होने पर पूर्व मंत्री भी गाव आ गए। इस चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। क्योंकि एक बाहुबली नेता के घर चोरी हो सकती है तो आम आदमी का क्या होगा। इस चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है। जिले में कई जगह चोरी की बारदात हो चुकी हैं तथा कल भी केनरा बैंक से बदमाशो ने बैंक के 12 ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की थी। लेकिन असफल रहे। जबकि हाथरस शहर में 8 स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था और कुछ दिनों पहले सदर कोतवाली से चंद कदमो की दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से भी लाखो की चोरी की घटनाओं को चोर 6 बार अंजाम दे चुके हैं। पुलिस लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करने में सफल नहीं हो पा रही है। दिन प्रतिदिन हो रही लूट हत्या और चोरी की वारदातों से जिले में अपराध का बोलबाला बढ़ रहा है। अब देखना होगा पुलिस कितनी जल्द इन घटनाओ का सही खुलासा कर पाती है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।