हाथरस। हर्ष फायरिंग के चलते सैकड़ो जिंदगियां काल के मुँह में समां चुकी है फिर भी लोग हर्ष फायरिंग किये बिना नही मान रहे हैं। ताजा मामला मामला सासनी क्षेत्र के गांव समामई का है जहाँ अलीगढ़ के बरला से कुछ लोग अपने बेटे का रिश्ता पक्का करने के लिए गोद भराइ की रस्म पूरी करने के लिए गांव समामाई आये हुए थे। वही लड़के पक्ष से किसी ने बंदूक से खुशी में फायरिंग करना शुरू कर दिया, फारिंग होते ही बंदूक की नाल फट गई जिससे निकले छर्रों की चपेट में दो युवती और दो पुरष आ गए जिन्हे लोग सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आये जहाँ से दो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है। वही मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और मामले की जांच कर दोषियों की तलाश में जुट गई है।
हर्ष फायरिंग ने फिर रोका एक प्रोग्राम, बंदूक की नाल फटने पर 2 लड़कीयों सहित अन्य दो लोग घायल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।