Top News

कौशल बिकास योजना के तहत किशोरियों को दिए आत्म निर्भर बनने के टिप्स

हसायन। बिकास खंड क्षेत्र के गांव छीतीपुर में शुक्रबार को मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी द्वारा किशोरियों को आत्म निर्भर बनाए जाने के लिए चलाई जा रही कौशल बिकास योजना के तहत ब्लाक के ट्रेनरों के द्वारा छात्राओं को आत्म निर्भर बनाए जाने के लिए सिलाई कढाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स की जानकारी देते हुए बताया कि छात्राऐं सिलाई कढाई का कार्य करके अपने पैरों पर खडा होकर अपना जीवन यापन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हो सकती है।इस मौके पर भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह राना ने बताया कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक सिलाई सेंटर सरकार की ओर से निःशुल्क खुलवाया जाएगा।सिलाई सेंटर के माध्यम से किशोरी अपने भबिष्य को नई दिशा दे सकती है।इस मौके पर योगेश सेंगर,जागन सिंह,मौनू सिंह,नाथूराम,प्रबल शर्मा,हिना सेंगर,कुमारी ममता सिंह,कुमारी बिनीता सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने