Top News

गृहक्लेश के कारण व्यक्ति ने की आत्म हत्या, हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगापुर के माजरा मंडनपुर में शुक्रबार की देर रात्रि को एक व्यक्ति ने गृहक्लेश के चलते किसी बिशाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।उक्त व्यक्ति की मौत के बाद गांव में हडकंप मच गया। मृतक के परिजनों के द्वारा मृतक के शव को रातभर गुपचुप तरीके से घर पर ही रख लिया।जब सुबह मृतक के परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे।तभी किसी ग्रामीण ने डायल 100 व कार्यवाहक एसओ जय कुमार कसाना को एक व्यक्ति की हत्या की जानकारी देकर उसका अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी दे दी। सुबह सवेरे मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस में हडकंप मच गया। कोतवाली पुलिस बिना देरी किए ही गांव मंडनपुर में मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे सभी ग्रामीणों को शव सहित मौके पर पकडकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार बबलू सबिता पुत्र राजपाल सबिता ने शुक्रबार की देर रात्रि को गृह क्लेश व पारिवारिक बिवाद के चलते बिशाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बिशाक्त का सेवन किए जाने से बबलू की देर रात्रि को घर पर ही मौत हो गईं।बबलू की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।जब सुबह बबलू के परिवारीजन व रिस्तेदार बबलू के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत पर लेकर पहुंचे तो किसी ग्रामीण ने पुलिस को एक युवक की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस मामलें में कार्यवाहक एसओ जस कुमार कसाना का कहना है कि बबलू के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने