हाथरस। कस्बा हाथरस जंक्शन में बीती रात्रि को शातिर अज्ञात चोरों ने एक ही स्थान पर 3 दुकानों में सेंध लगाकर हजारों का माल चोरी कर ले गये। लेकिन 2 दुकानों में से चोर कुछ ले जा नहीं सके।
कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी मनीष कुमार की कस्बा में ही किराना की दुकान है जिसमें बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर दीवार काट ली और दुकान में से हजारों रूपये कीमत का सामान व नगदी को चोरी कर ले गये। चोरों ने इनके पास ही अशोक कुमार की किराना दुकान व हरेन्द्र कुमार की कपड़ों की प्रेस की दुकान की भी दीवारें काट लीं लेकिन चोर कुछ भी ले जा नहीं सके और शायद जागर होने की वजह से भाग गये। घटना की आज सुबह पता चलने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और सूचना पाकर थाना पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने पुलिस से गश्त व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।