Top News

वसुन्धरा में भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा

हाथरस। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट रोड पर वसुन्धरा एन्क्लेव स्थित नवरत्न कम्यूनिटी सेंटर में कल से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा शुभारम्भ के साथ सुबह विशाल कलश यात्रा रामनगर कालौनी स्थित सांई मन्दिर से बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई तथा विधि विधान से भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ।
कथा महोत्सव में व्यास पीठ से प्रख्यात भागवताचार्य आचार्य सीपूजी महाराज ने कहा कि लौकिक व्यवहार मेें कुछ चीजें हमें ईश्वर प्रदत्त मिलती हैं। घर-परिवार में सुख, संपत्ति या संतान की कमी होने पर हम दुखी हो जाते हैं। जरा सोचो, कितना काम उसके भरोसे छोड़कर कर रहे हो। हम भजन तो कर रहे हैं, लेकिन उस पर भरोसा कम है। जबकि भजन से ज्यादा उसका भरोसा बड़ा है।
आचार्य सीपूजी महाराज ने कहा कि इच्छा रहित मन बनाओ। मन में सोच लो कि ये मैंने नहीं किया, ये हरि इच्छा से हुआ है। किसी काम को ईश्वर को सौगंध खाकर पूरा मत करो, उसमें भरोसा बढ़ाओ। ईश्वर से मेरे तार जुड़े या नहीं, यह प्रयोग करके देखो।  कथा में कोई पवित्र शब्द भी आपके पाप को हर लेते हैं। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर पर आश्रित को देखना भूल गए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना भाव में खड़े रहो, ईश्वर से वस्तुओं का नाम लेकर आदेश मत दो। वह अंतर्यामी है, जो खड़ा रहा, मौन रहा, उसे जल्द मिला है।
कथा शुभारम्भ से पूर्व सांई मंदिर पंजाबी कॉलौनी से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भागवतजी व व्यास जी का पूजन किया। जिसमें यजमान अनिल वाष्र्णेय तेल वाले, अनुज वाष्र्णेय तेल वाले ने श्रीमद्भागवत को मंच पर विराजित किया गया।
इस अवसर पर गंगासरण वाष्र्णेय मैदा वाले, हरिमोहन वाष्र्णेय, राहुल वाष्र्णेय, रौनक वाष्र्णेय, आयुष वाष्र्णेय, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पांडेय , विमल प्रधान, आमोद गौड़ आदि लोग उपस्थित थे, आयोजक तेल वाला परिवार ने धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि भागवत कथा सुनकर पुण्य के भागी बनें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने