Top News

मीटर लगाने के नाम पर की जा रही बसूली

हसायन। कस्बा में बिद्युत बिभाग द्वारा कस्बा में बिद्युत उपभोक्ताओं के यहां पर स्टली बायर से लैस हुई केबिल को जोडकर घरों पर मीटर लगाने का कार्य कराया जा रहा है।जो कर्मचारी कस्बा में मीटर लगाने का कार्य कर रहे है।वह कर्मचारी बिजली बिभाग द्वारा बकाया बिजली बिल पर काटे गए कनैक्शन धारकों के यहां पर नया मीटर लगाने के नाम पर दो सौ से पाॅंच सौ रूपए की बसूली की जा रही है।इस मामलें में कस्बा के लोगों ने बिद्युूत बिभाग के 1912 टोल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत भी की गई है।कस्बा के मौहल्ला कोलियान खुर्द निवासी आस मौहम्मद ने बिद्युत बिभाग के ओल फ्री नम्बर पर शिकायत करते हुए बिद्युत मीटर लगाने बाले कर्मचारियों द्वारा उसके यहां पर मीटर लगाने के नाम पर पाॅंच सौ रूपए की मांग किए जाने का आरोप लगाया है।इस मामलें में जेई श्री कांत शर्मा का कहना है कि बिभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं के यहां पर निःशुल्क मीटर लगवाए जा रहे है।अगर कोई उपभोक्ता किसी भी कर्मचारी को मीटर लगाने के नाम पर पैसा देता है तो उसके लिए बिभाग जिम्मेदार नही होगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने