Top News

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

हाथरस। शहर में कल से भक्ति की बयार बहने लग गई है और मैण्डू गेट स्थित गोपाल धाम में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ से पूर्व विशाल कलश यात्रा मां चामुण्डा मन्दिर चावड गेट से बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई तथा कलश यात्रा का तमाम स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
गोपाल धाम में श्रीमद् भागवत शुरू होने से पहले बैंडबाजों और भजन कीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शहर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। भक्ति गीतों पर महिला व पुरूष झूमते हुये साथ चल रहे थे। भक्तों ने कलश यात्रा में शामिल प्रख्यात भागवताचार्य आचार्य बल्लभ जी महाराज व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व उनकी पत्नी श्रीमती गंुजा शर्मा का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया जबकि श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान प्रमुख समाजसेवी श्यामसुन्दर शर्मा बंटी भैया व उनकी पत्नी श्रीमती शालू शर्मा  अपने सिर पर भागवत ग्रन्थों को विराजमान कर चल रहे थे।
कलश यात्रा के मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम में पहुंचने पर श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का विधिवत् शुभारंभ हुआ और कथा व्यास आचार्य बल्लभ जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर बताते हुये शुक्र परीक्षित  संवाद, कपिलोपाव्ख्यान, सती चरित्र, शिव विवाह का मार्मिक वर्णन कर भक्तों को भक्ति से भाव विभोर कर दिया। कलश यात्रा मंें किशनलाल शर्मा, एमपी गौतम, अशोक गोला, आकाश शर्मा, श्याम शर्मा राशन वाले, गोपाल वाष्र्णेय फर्नीचर वाले, दिलीप चैधरी, अमित शर्मा, गोली भईया, केदारीनाथ ताऊ, पंकज खण्डेलवाल, गंगाशरन मैदा वाले आदि तमाम लोग व महिलायें शामिल थीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने