हाथरस। भाजपा के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के आज पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित विशाल शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के विपक्षी दलों के 6 सभासद नहीं पहुंचे और वह पालिका के सभागार में ही बैठे रहे।
शासन द्वारा आज की तिथि शपथ ग्रहण की निर्धारित किये जाने पर पूरे प्रदेश के साथ आज जिले की दोनों नगर पालिकाओं व 7 नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किये गये जबकि जिले का सबसे बडा शपथ ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय की हाथरस नगर पालिका का पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के लिये आयोजित किया गया था तथा शपथ ग्रहण समारोह में आशीष शर्मा व 21 सभासदों ने तो शपथ ली लेकिन भाजपा के विपक्षी दलों के 6 सभासद समारोह में नहीं पहुंचे और वह पालिका के सभागार में ही बैठे रहे।
शपथ ग्रहण समारोह उपरांत जब नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा सदर विधायक हरीशंकर माहौर के साथ पालिका पहुंचे तो उन्होंने पहले पालिका का चार्ज संभाला और प्रक्रिया को पूर्ण किया तदुपरांत 6 सभासदों कांग्रेस के विनोद कर्दम, बसपा की श्रीमती रजिया बेगम, श्रीमती नूरजहां, श्रीमती सुषमा देवी व शहीद कुरैशी तथा निर्दलीय सभासद निशांत उपाध्याय को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी गई।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।