बजरंग दल ने दूसरे दिन 550 सदस्यों की भर्ती

हाथरस। बजरंग दल द्वारा मनोज द्विवेदी नगर मंत्री व प्रशांत कुलश्रेष्ठ नगर संयोजक बजरंग दल के नेतृत्व में नगर में चल रहे बजरंग दल भर्ती अभियान के दूसरे दिन आज बागला डिग्री कालेज के सामने एक शिविर लगाया गया।
इस अवसर पर विहिप के पदाधिकारी मुकेश कुमार जिला कार्याध्यक्ष एवं कैलाश कूलवाल जिलामंत्री ने बजरंग दल के समस्त धार्मिक व सामाजिक कार्यो की विस्तृत जानकारी दी और उसके कार्यकर्ता बनने से राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और संस्कार कोष्ठक बनाये रखने में समर्पित होने की भावना जाग्रत होगी और भारत को विश्व गुरू बनाने में सहायक होंगे। महेश वर्मा जिला प्रमुख हिन्दू हेल्प लाइन व मनोज सिसौदिया एड.  वि. उपाध्यक्ष ने कहा कि बजरंग दल के कार्य से अधिक से      अधिक नौजवानों को जुडना चाहिये। गौरव कुलश्रेष्ठ (मोनू) जिला संयोजक बजरंग दल ने कहा कि नगर में भर्ती अभियान के अन्तर्गत लगभग 2700 सदस्य बन चुके हैं।
इस अवसर पर राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष, पार्थ गौतम, राजूलाला वर्मा, अशोक सिसौदिया, लव ग्रोवर, दिपांशु अरोडा, ललित पौरूष, रामअवतार, संजय छोंकर, योगेश वर्मा, ब्रजेश वशिष्ठ, प्रदीप अग्निहोत्री एड. आदि उपस्थित रहे। मनोज द्विवेदी नगर सहमंत्री एवं प्रशांत कुलश्रेष्ठ नगर संयोजक ने बताया कि आज लगभग 550 की संख्या में भर्ती सदस्य किये गये और कार्यक्रम में सहयोग देने के लिये सभी का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1