Top News

निर्माणाधीन गोदाम का पिलर गिरने से 3 घायल

हाथरस। तालाब चैराहा के पास मथुरा रोड पर सीएमओ कार्यालय के पीछे निर्माणाधीन एक कबाड़ा  गोदाम का पिलर गिर जाने से मलवे में 3 लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये तथा घटना से भारी हडकम्प मच गया।
मथुरा रोड पर सीएमओ कार्यालय के पीछे विजयसिंह पुत्र हरीसिंह निवासी मौहल्ला श्रीनगर अपना कबाड़ा गोदाम का निर्माण करा रहे हैं तथा आज निर्माण कार्य के दौरान गोदाम का एक पिलर गिर जाने से पूरी बिल्डिंग का मलवा धड़ाम से गिर पड़ा और मलबे में गोदाम मालिक विजय सिंह के अलावा मिस्त्री बैनीराम निवासी तमनागढ़ी व बेलदार राजू पुत्र लालाराम निवासी रमनपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना से भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा घायलों को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने