Top News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न तहसील दिवस में 207 शिकायतों में से 44 निस्तारित

सिकन्दराराव। तहसील परिसर में आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न तहसील समाधान दिवस में दर्ज 207 प्रार्थना पत्रों मंे से 44 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई। डीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये शासन एवं प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। तहसील दिवस में कमिश्नर सुभाषचन्द शर्मा, पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने भी भाग लिया।
सिकन्दराराव तहसील में आज जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये संवेदनशील रवैया अपनाकर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के डाक्टरों द्वारा जांच करने के उपरान्त 40 दिव्यांगजनों को मौके पर ही विकलांग प्रमाणपत्र जारी कर लाभांवित किया गया।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फार्म उपलब्ध कराये गये। कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
इसके अलावा सादाबाद तहसील में कुल 45 शिकायतों में से 3 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। हाथरस तहसील में कुल 75 शिकायतो में से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने